सरधना। म्यांमार में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों के विरोध में नगर के मुस्लिम समाज के लोगों ने बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। रालोद नेता एनूद्दीनशाह के नेतृत्व में एसडीएम राकेश सिंह को सौंपे ज्ञापन में बताया किया कि अल्पसंख्यक हिंदू मुस्लिम समाज के लोगों पर हमला किया जा रहा है। इससे म्यांमार से लोग पलायन को मजूबूर हैं। वहां की सेना और सरकार बौद्ध समाज का समर्थन कर रही है। इस तरह की घटनाएं न हो उसके लिए सरकार कोई कदम उठाए। इस मौके पर रालोद नेता एनूद़दीनशाह, आसिफ, मुख्तार खान, जाहिद खान, सलीम, युसुफ खान, राजा खान, नईम प्रधान, हाजी चांद, नसीरूदीन, शहजाद मिर्जा आदि शामिल रहे।