सरधना। खेड़ा इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को कक्षा छह से इंटरमीडिएट तक कक्षा में टॉपर बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शारदा फाउंडेशन ने किया। फाउंडेशन के अध्यक्ष पवन सोम व सचिव ठॉ. भगवत सिंह कपसाड़ ने प्रतिभाशाली बच्चों को 1100 रुपये, मिठाई और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में इसी में गुरुकुल पाली के बच्चों को भी सम्मानित किया गया। पवन सोम ने बताया कि फाउंडेशन गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद का काम कर रही है। प्रधानाचार्य अमर सिंह खेड़ा, वेदपाल सिंह बलवेंद्र खेड़ा, आचार्य सोमपाल सिंह पाली, राजेंद्र सिंह पाली आदि मौजूद रहे। ठा. भगवत सिंह ने बताया कि पाली स्कूल के दस छात्राओं को पांच पांच सौ रुपये दिए गए।