फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत चार्ल्स इंटर कॉलेज में कन्या बाल दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। संत चार्ल्स इंटर कॉलेज के ब्रदर अम्ब्रोस ऑडिटोरियम में बुधवार को कन्या छाया समिति के तत्वावधान में कन्या बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिस्टर प्रसन्ना ने गर्भ में मार दी गई लड़कियों को श्रद्धांजलि देकर किया। फ्रांसिस कलिस्ट विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुये। संत जोजफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाट्य मंचन किया। सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बेटी देश की वास्तविक संपत्ति है पर नाट्य मंचन किया। इस मौके पर कन्या छाया समिति की अध्यक्षा डॉ. सिस्टर लिजा ने कन्या छाया संघ की तरफ से विभिन्न स्कूलों की कक्षा 9 में अच्छे अंक लाने वाली निर्धन छात्राओं को 1001 रुपये की छात्रवृति देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने कन्या छाया समिति द्वारा चलाए जा रहे अभियान की सराहना की। संचालन मिस इंदू ने किया। इस मौके पर ठा. प्रीतिश कुमार, केके पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सुशील कुमार, सुर्यदेव त्यागी, असद गालिब, सिस्टर क्रिस्टीना, मिर्जा इस्माइल, ईओ निरूपमा प्रताप भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें