फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तृतीय गन्ना क्रय केंद्र न देने पर दौराला समिति सचिव का घेराव करेंगे गोटका गांव के किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। गोटका गांव में बुधवार को हुई किसानों की बैठक में खतौली चीनी मिल का क्रय केंद्र गांव में नहीं होने पर रोष जताया गया। उन्होंने दौराला समिति के सचिव का घेराव करने की चेतावनी दी है। बैठक में किसानों ने बताया कि उनके गांव में रकबे के आधार पर किनौनी और दौराला चीनी मिलों के गन्ना क्रय केंद्र स्थापित हैं। लेकिन समय पर गन्ने की सप्लाई नही होने से किसानों ने गांव में खतौली चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र की मांग करते आ रहे थे। लेकिन बीते दिनों गन्ना सुरक्षण समिति की बैठक में गोटका गांव में खतौली मिल के गन्ना क्रय केंद्र का नाम नही होने से किसानों में आक्रोश है। उन्होंने दौराला गन्ना विकास समिति के सचिव पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। किसानों ने कहा कि किसान बृहस्पतिवार को गन्ना विकास समिति के साथ जिला गन्ना अधिकारी का घेराव किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता रामगोपाल और संचालन मास्टर अशोक ने किया। इस दौरान ऋषिपाल सिंह, प्रमोद कुमार, रामगोपाल, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें