फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला संग मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। मोहल्ला छावनी निवासी महिला ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बुधवार को मायके वालों के साथ थाने में तहरीर दी। मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर नावला निवासी शाहिस्ता का निकाह नगर के मोहल्ला छावनी निवासी युवक से हुआ है। शाहिस्ता का आरोप है कि उसकी ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर सास, ससुर और देवर मारपीट करते हैं। बुधवार को शाहिस्ता ने अपने मायके में फोन कर ससुराल बुला लिया और थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने को पहुंची। शाहिस्ता की मां सलीमा, भाई नौशाद , शाकिर, सुलाउदीन, हकीमुद्दीन ने पुलिस ने कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष धर्मेद्र सिंह राठौर ने बताया कि शिकायती पत्र पर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें