किठौर। क्षेत्र के गांव शोल्दा निवासी डकैती से नामजद वांछित आरोपी से थाना प्रभारी के नाम पर एक युवक ने 16000 रूपये ठग लिए। जानकारी होने पर थाना प्रभारी ने ठगी करने वाले की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। लेकिन वह भाग निकला। थाना प्रभारी किसनपाल सिंह ने बताया की ललियाना निवासी एक व्यक्ति शोल्दा में पड़ी डकैती में नामजद आरोपी है। इस मामले में गांव के ही एक व्यक्ति ने डकैती से नाम निकलवाने के एवज में उससे 16000 रुपये ऐंठ लिए। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चौकी प्रभारी ललियाना को निर्देश दिए है।