सरधना। मोहल्ला बेलदारान निवासी शाहिद का 14 वर्षीय पुत्र अदनान 14 अगस्त को लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने 19 अगस्त को अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। शनिवार को पुलिस ने अदनान को हरिद्वार से बरामद कर लिया। पुलिस अदनान को रविवार को थाने लेकर पहुंची। एसआई सुशील कुमार ने बताया कि परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर वह घर से चला गया था। पूर्व में भी वह कई बार घर से जा चुका है। वहीं पिता शाहिद ने बताया कि मां की मौत के बाद से अदनान काफी परेशान रहता है।