फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत बिलों का निवारण करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सईएन ने की बैठक
विज्ञापन

दौराला (ब्यूरो)। एमडी कार्यालय पर हंगामे के बाद शुक्रवार को विद्युत निगम के एक्सीईएन ने दौराला में पहुंचकर कस्बे वासियों से वार्ता की। अधिशासी अभियंता अजय गर्ग के साथ हुई वार्ता के सात साल बाद शुक्रवार को विद्युत बिलों में बढ़ोतरी की समस्या से छुटकारा मिल गया। बैठक में अधिशासी अभियंता अजय गर्ग ने पूर्व समय में हुए समझौते को लागू करते हुए एसडीओ महेश कुमार एवं जेई श्री निवास को लंबित विद्युत बिलों में तत्काल संशोधन कर लेजर में चढ़ाने के आदेश दिये। दौराला कस्बे की जनता को विद्युत बिलों में हुई बढ़ोतरी से पूरी तरह छुटकारा मिल गया है। इस मौके पर भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष नवाब सिंह अहलावत, संजय दौरालिया जिला संगठन मंत्री, मास्टर बदन सिंह, ओमकार सिंह, संजय शर्मा, ब्रह्मपाल सिंह, अनिल रस्तौगी, मनोज चोटी, राजपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें