कई स्कूलाें में प्रतियोगिता का आयोजन
सरधना (ब्यूरो)। नगर के कई स्कूलों में शुक्रवार को भारत विकास परिषद् के तत्वावधान में भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को देश से जुड़ी जानकारी मांगी गई। परीक्षा दो वर्ग में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज, गंज बाजार स्थित केके पब्लिक स्कूल, कालंद चुंगी स्थित सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, द्रोण पब्लिक स्कूल में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता को सकुशल संपूर्ण कराने में अंबुज, प्रकाश, गौरव गुप्ता, मुकेश सिंघल, राकेश गोयल, संजीव जैन, अभिनव जैन, राकेश जैन, कार्तिक गुप्ता, कमलेश पालीवाल का विशेष सहयोग रहा।