फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना में ईद-उल अजहा पर नगर की मस्जिदों व ईदगाह की सुरक्षा चाक चौबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर में ईद-उल-अजहा पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शनिवार को ईद-उल-अजहा पर ईदगाह के साथ ही नगर व देहात की मस्जिदों पर भी पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। शुक्रवार को एसडीएम राकेश कुमार सिंह व थानाध्यक्ष सरधना धर्मेद्र सिंह राठौर ने नगर की ईकडी रोड स्थित ईदगाह व नगर की मस्जिदों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान ईदगाह पर भारी पुलिस फोर्स के साथ ही नगर की विभिन्न मस्जिदों पर फोर्स व पीएससी जवानों की भी ड्यूटी लगाई गई है। खिर्वा जलालपुर को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। खिर्वा में पुलिस के साथ पीएससी भी तैनात रहेगी। वहीं पिठलोकर, मढियाई, नानू में भी ईदगाह पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें