दौराला। हाईवे पर सकौती फ्लाईओवर के पास कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों का पास के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। मुरादनगर निवासी भुपेश अपनी रिश्तेदार अन्नू के साथ बृहस्पतिवार सुबह खतौली अपनी रिश्तेदारी में आया था। दोपहर बाद दोनों बाइक से मुरादनगर लौट रहे थे। सकौती फ्लाईओवर के पास पीछे से आ रहे कार चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को आरोपी कार चालक की कार से पास के क्लीनिक में भर्ती कराया। मामले में कोई तहरीर नही दी गई है।