फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज लोभी नामजद ससुराल वालों की गिरफ्तारी के लिए एस एस पी को दिया पत्र।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। गांव जंधेडी निवासी जगत सिंह ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बेटी का दहेज उत्पीड़न करने वाले ससुरालियों की गिरफ्तारी की मांग की है। जगत सिंह ने शिकायती पत्र में बताया कि उसने बेटी मनू की शादी 9 साल पहले बहसूमा निवासी गोकुल से की थी। ससुराल वालों ने कम दहेज लाने के कारण बेटी से मारपीट शुरू कर दी। आठ जुलाई को पुत्री को जान सेे मारने का प्रयास किया। किसी प्रकार बेटी को उनके चंगुल से बचाया। मामले में पति, सास व देवर के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोपी समझौते का दबाव बना रहे हैं। समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बहसूमा पुलिस को आदेशित किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें