फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना में गणेश चतुर्थी महोत्सव के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। गणेश महोत्सव के चलते नगर में जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन चल रहा है। बृहस्पतिवार को भी विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। रात में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इस बार नगर में दो अलग-अलग तिथियों में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जायेगा। मोहल्ला तगायान स्थित प्राचीन शिव मंदिर में चल रहे महोत्सव के तहत तीन सितंबर को प्रतिमाओं का विसर्जन किया जायेगा। मोहल्ला गुजरान गेट शहीद द्वार के पास चल रहे कार्यक्रम की कमेटी ने पांच सितंबर को गणेश प्रतिमा का विसर्जन कार्यक्रम रखा है। तहसील रोड पर सैनी बस्ती में स्थापित गणेश प्रतिमा स्थल पर धार्मिक कार्यक्रम चल रहे हैं। दोनों कमेटियां विसर्जन कार्यक्रम के तहत भव्य शोभायात्रा निकालने की तैयारियों में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें