फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर शिक्षक ने शराबी पुत्र को पहुंचाया हवालात

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के करनावल कस्बे में नशे में धुत होकर गाली गलौज करने पर पति ने बेटे के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पुत्र को हिरासत में लेकर हवालात में डाल दिया। थाने में दी तहरीर में करनावल निवासी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि वह रिटायर्ड शिक्षक हैं। उसका बड़ा पुत्र सर्वेश शराब पीने का आदी है। सर्वेश बृहस्पतिवार सुबह शराब पीकर घर आ गया। इसके बाद वह पिता व पत्नी से गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गया। इस पर पिता ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर हवालात में डाल दिया। थाने पहुंचकर पिता ने पुत्र के खिलाफ तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें