खरखौदा। एमएस हैरीटेज स्कूल के बच्चों ने प्रवाह वेलफेयर सोसायटी के माध्यम से गांव गांव जाकर ग्रामीणों को स्वाइन फ्लू, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया। सोसायटी द्वारा ग्रामीणों को मास्क भी बांटे गये। बुधवार को गांव कौल से यह अभियान शुरू हुआ। बृहस्पतिवार को बच्चे गांव कैली पहुंचे। पिछले एक माह में गांव कैली में स्वाइन फ्लू से दो मौत हो चुकी हैं। चार लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि भी हुई है। कार्यक्रम का आयोजन गांव कैली निवासी कांती त्यागी के आवास पर किया गया। इसमें बच्चों ने स्वाइन फ्लू, चिकनगुनिया जैसे बीमारियों के बारे में लोगों को जानकारी दी। बीमारियों के लक्षण बताये। बच्चों ने मूर्ख मत बन विषय पर एक नाटिका भी प्रस्तुत की। इस मौके पर अनुष्का, इशिका, दीपांशी, मेघा, संध्या, सलोनी, दिव्या, मोहित, स्वाति के अलावा सुरेश त्यागी, नरेश त्यागी, महाबीर सिंह सहित कई ग्रामीण रहे।