फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झिटकरी निवासी युवक को मारपीट कर किया घायल,लूटपाट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। छुट्टी के बाद बच्चों को स्कूल लेने गए युवक पर कुछ लोगों ने हमला बोलकर घायल कर दिया। शोर सुनकर लोग दौड़े तो हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने मारपीट के दौरान लूट का भी आरोप लगाया। झिटकरी निवासी कुलदीप के बच्चे नगर के मोहल्ला गंज बाजार स्थित स्कूल में पढ़ते हैं। मंगलवार दोपहर वह बच्चों को लेने स्कूल आया था। इसी बीच दौलतपुर निवासी एक व्यक्ति ने साथियों के साथ धारदार हथियार से उस पर हमला बोलकर घायल कर दिया। उन्होंने मारपीट कर सात सौ रुपये भी लूट लिए। कुलदीप की तहरीर पर पुलिस ने जोनी पुत्र गरीबदास निवासी दौलतपुर व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने लूटपाट के आरोप को गलत बताया। मारपीट व गाली गलौज की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें