सरधना। क्षेत्र के कालंद में सोमवार रात चोरों ने एक मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर हजारों की नकदी, तीन मोबाइल और लैपटॉप समेत करीब 50 रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने मंगलवार को मुल्हैड़ा चौकी पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। कालंद गांव निवासी गुलाब सिंह ने घर पर एक मोबाइल टेलीकॉम दुकान खोल रखी है। सोमवार रात परिवार के सदस्य हो रहे थे। चोरों ने बाहर से मकान की कुंडी लगा दी। इसके बाद दुकान के ताले तोड़कर घटना को अंजाम दिया। पीड़ित के अनुसार चोर दुकान से तीन मोबाइल, एक लैपटॉप, इनवर्टर, बैट्री समेत अन्य सामान ले गए हैं। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह हुई। मामले में गुलाब ने मुल्हैडा चौकी पर तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।