गंगानगर। इंचौली गांव में कम लोड के ट्रांसफार्मर और जर्जर बिजली के तारों के चलते आए दिन बिजली आपूर्ति ठप रहती है। इससे ग्रामीणों में रोष है। उनका कहना हा कि रात के समय बिजली गायब हो जाती है। अंधेरे का फायदा उठाकर चोर घटना को अंजाम देते हैं। इंचौली व्यापार मंडल अध्यक्ष इसरार सिद्दकी के मुताबिक बना बिजली घर के जेई सहित एसडीओ मवाना से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान नहीं किया तो बिजलीघर पर धरना दिया जाएगा। सतपाल सिंह, अनिल रस्तोगी, सुमित रस्तोगी, शहनवाज, आरिफ, साकिर अली, अब्बास, रोहित आदि मौजूद रहे।