मोदीपुरम। पल्हैड़ा शूटिंग रेंज पर स्टेट चैंपियनशिप में दस मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में भाग लेने आई लखनऊ की शूटर डौली तोमर की एयर पिस्टल शनिवार को चोरी हो गई थी। रविवार को पीड़िता ने तहरीर दी। एसओ ने कहा कि तहरीर आ गई है, पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी। प्रतियोगिता के आयोजक अरुण सिंह का कहना है कि पिस्टल चोरी नहीं हुई है, शूटरों का आपसी मामला है।