दौराला। शामली निवासी पुष्पेंद्र रविवार सुबह बड़ौत से दौराला किसी काम से आ रहा था। वह दौराला-सरधना मार्ग पर बड़कली मोड़ के निकट पहुंचा तो अचानक खेत से नील गाय बाइक के सामने आ गई। उसे बचाने के प्रयास में नियंत्रण बिगड़ गया। इससे बाइक पेड़ से जा टकराई।स्थानीय लोगों ने घायल पुष्पेंद्र का दौराला के निजी क्लीनिक में उपचार कराया है।