खरखौदा। बिजली बंबा चौकी क्षेत्र में पीएसी 44वीं वाहिनी में तैनात एचसीपी की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार हरियाणा के तीसवाला निवासी सतबीर सिंह (58) पुत्र सुल्तान सिंह पीएसी में एचसीपी के पद पर तैनात हैं। वह नौ माह से थाना क्षेत्र के बिजली बंबा चौकी क्षेत्र में पीएसी 44वीं वाहिनी में तैनात था। सतबीर के साथ परिवार भी रह रहा है। रविवार दोपहर ड्यूटी पर तैनात सतबीर की अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार सतबीर ने सीने में दर्द की शिकायत की। सतबीर के साथी उसे संतोष अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पीएसी के सूबेदार ने थाने पर सूचना दर्ज कराई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।