फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर पुल आश्रम निकट एलपीजी गैस से भरा केंटर पलटा बडा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। दौराला थाना क्षेत्र में शनिवार रात एलपीजी से भरा बेकाबू टैंकर पुलिस की जीप में टक्कर मारने के बाद गंगनहर पुल के पास पलट गया। हालांकि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में लिया है। मटौर ने पास हाईवे पर एक पोल में टकराने से टैंकर बेकाबू हो गया। इसके बाद वह थानाध्यक्ष सरूरपुर की जीप से टकरा गया। उस समय जीप में थानाध्यक्ष समेत कई सिपाही सवार थे। वह लोग घायल होने से बचे। पुलिस ने टैंकर को रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन चालक टैंकर लेकर भागने लगा। पुलिस की जीप ने उसका पीछा किया। सरधना गंगनहर पुल के पास टैंकर बेकाबू होकर पलट गया। पुलिस ने चालक नितिन पुत्र ज्ञानचंद निवासी दिल्ली को हिरासत में लिया है। टैंकर चालक देहरादून से दिल्ली की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें