माछरा। खंड विकास कार्यालय में शनिवार को सफाई कर्मचारी यूनियन की बैठक में संतराम भटीपुरा को सर्वसम्मति से यूनियन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष भौपाल सिंह, उपाध्यक्ष विजय कुमार, महामंत्री राजकुमार माछरा, कोषाध्यक्ष राजकुमार मेघराजपुर, संगठन मंत्री अरुण कुमार नंगली अब्दुल्ला, संगठन मंत्री प्रदीप कुमार राधना, आडिटर सर्वेश कुमार बनाए गए। इस दौरान सदस्य नवीन, विजय कुमार, सोनवीर, राजकुमार, भोपाल, नन्द जोनवाल, सुभाष, कृष्णपाल, भूप सिंह, अरूण कुमार, बाबूराम शोल्दा, अरूण नंगली, प्रदीप कुमार, अभिषेक, अभिनव आर सिंह, अहसान करीम, संजय कुमार, रनवीर आदि मौजूद रहे।