दौराला। हाईवे पर सकौती गांव के सामने शनिवार सुबह ट्रक ने बाइक सवार मोदीनगर निवासी अनूप को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। लोगों ने उसका निजी क्लीनिक में उपचार कराया। इस दौरान अनूप खतौली जा रहा था। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो जाने के कारण तहरीर नहीं दी गई है।