फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टंट किया तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। ईद उल अजहा को लेकर शनिवार को सीओ किठौर पंकज कुमार की मौजूदगी में थाने पर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सीओ ने सभी से त्यौहार को शांति व सौहार्द से मानने की अपील की। उन्होंने बाइक से स्टंट करने वाले युवकों पर कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी। सीओ ने कहा कि त्यौहार मनाने के दौरान लोग खुले में कुर्बानी न दें। यदि खुले में कुर्बानी दी गई तो माहौल बिगड़ सकता है। पशुओं के अवशेष भी खुले में न डालें। बैठक में मौजूद कई गांवों के ग्रामीणों ने बताया कि हापुड़ रोड पर गांव घोसीपुर के पास में नगर निगम ने कूडे़ का डंप लगा रखा है, उसे वहां से हटवाया जाये। सीओ ने नगर निगम से बात कर समस्या को हल कराने का आश्वासन दिया। सीओ ने बताया कि ईद पर कुछ युवक बाइकों से स्टंट करते दिखाई देते हैं। यदि स्टंट करता कोई भी युवक पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस मौके पर शौकत अलह, देवेंद्र त्यागी अतराडा, रहूफ, हाजी नत्थन, यामीन, अनीश, आलम, काशिम, यामीन, ललित प्रधान, मोनू प्रधान, जहीरुददीन पीलपीखेडा, कौशल नरहाडा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें