मोदीपुरम। अमेरिका के लांस एंजिल्स में 7 से 17 अगस्त तक विश्व पुलिस खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छठी वाहिनी पीएसी के जगदीश सिंह (पुलिस उपाधीक्षक सेवानिवृत्त) ने क्रॉस कंट्री में हिस्सा लिया और कांस्य पदक जीता। शुक्रवार को वाहिनी के सेनानायक वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान सहायक सेनानायक डीके बालियान, शिविरपाल, राजकुमार त्रिपाठी, मेजर कृष्णवीर सिंह, किशनलाल गौतम मौजूद रहे।