मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेस दो के एमई पॉकेट निवासी लोगों ने नगर निगम को पत्र लिखकर अवैध डेयरी हटाने की हटाने की मांग की है। कॉलोनी निवासी जोगेंद्र सिंह, राजेंद्र, टीटू कुमार, सतीश, भगवान दास, तैमूर आदि ने बताया कि कॉलोनी में एमएस पॉकेट में स्थित प्लॉट में एक व्यक्ति ने अवैध रूप से डेयरी खोल ली है। इस कारण प्लॉट में गोबर फैला रहता है। जिससे कॉलोनी में गंदगी फैल रही है और मच्छर पनप रहे है।