फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्घ मां को घर से बाहर निकालकर

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव पीपलीखेडा निवासी एक वृद्धा ने बेटे पर मारपीट कर घर से बाहर निकालने की थाने में तहरीर दी। गांव पीपलीखेडा निवासी एक 95 वर्षीय वृद्धा ने बताया कि उसके पति की करीब आठ साल पहले मौत हो गई थी। अब वह चलने फिरने में असहाय है। उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा मेरठ के पुस्तैनी मकान में रहता है। वह छोटे बेटे के साथ गांव में रहती है। आरोप है कि 21 अगस्त को बड़ा बेटा परिवार के साथ गांव आया। गांव के मकान को हथियाने के इरादे से उसने मकान का बिजली का मीटर तोड़ दिया। गाली गलौज कर उसे घर से निकाल दिया। वह मकान को बेचने की भी धमकी दे रहा है। वृद्घा ने अपनी जान को खतरा बताते हुए थाना पर तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें