खरखौदा। गांव फफूंडा स्थित एनकेबीआर कालेज ऑफ फार्मेसी व रिसर्च सेंटर में बृहस्पतिवार को फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज के सीईओ सीपी गर्ग, प्राचार्य डा. राजेंद्र अवस्थी ने किया। इस दौरान कालेज के सीइओ सीपी गर्ग ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें बी फार्मा से धनंजय तोमर को मिस्टर फ्रेशर व आकांक्षा को मिस फ्रेशर चुना गया। वहीं डी फार्मा से मो. आसिम को मिस्टर फ्रेशर व बबीता को मिस फ्रेशर चुना गया। शेखर को मिस्टर फेस आफ द पार्टी तथा पूजा को मिस फेस आफ द पार्टी चुना गया। धनंजय को मिस्टर आल राउंडर तथा बबीता को मिस आल राउंडर भी चुना गया। इस दौरान आकांशा त्यागी, छवि प्रसाद, नीतू सहरावत, शिखा पवार, ईशा, अतुल शर्मा, सौरभ अग्रही, आनंद मोर्य, गौरव, अनुदीप, रूबी रानइ सहित कई लोग मौजूूद रहे।