फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह को रिमझिम बारिश से फिरा गिरा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश के बीच मौसम का मिजाज बदल रहा है। बदलते मौसम के साथ दिन रात के तापमान में फिर से गिरावट आ गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को हुई बारिश के बाद बुधवार को भी सुबह के समय आसमान पर काले बादलों ने डेरा डाल दिया। देखते ही देखते रिमझिम बारिश शुरू हो गई। दिन निकलते ही बारिश हुई तो कुछ स्कूली बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन में आसमान पर बादल दिखे, जिनसे लग रहा था कि तेज बारिश होगी, लेकिन दोपहर में आसमान पर कभी बादल तो कभी धूप रही। मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 92 न्यूनतम तापमान 77 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 3 और रात के तापमान में .6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बारिश 10 मिमी रिकॉर्ड की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम का कहना है कि अभी दो दिन तक मौसम ऐसे ही रहेगा, हल्की बारिश के बीच तापमान में भी गिरावट का असर बना रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें