दौराला। हाईवे पर कनौड़ा गांव के समाने एक ट्रक चालक ने कार में साइड मार दी। इससे कार सवार एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों का पास के क्लीनिक में उपचार कराया। रुड़की निवासी अमरपाल अपने रिश्तेदार पिंकी, बबलू और सतेन्द्र के साथ कार से दिल्ली जा रहे थे। हाईवे पर कनौड़ा गांव के पास पहुंचे तो सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के चालक ने अचानक ट्रक सड़क पर चढ़ा दिया। इससे उनकी कार बेकाबू होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार में सवार चारों लोग घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। घायलों को ग्रामीणों ने सकौती के एक निजी क्लीनिक में उपचार दिलाया है। फिलहाल मामले में तहरीर नही दी गई है।