मोदीपुरम। नवोदित खिलाड़ियों में छिपी प्रतिभा बाहर लाने के उद्देश्य से विजन विद्यापीठ स्पोर्ट्स एकेडमी सिवाया ने अंडर-14 व 16 बालक हॉकी व फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान विजन एकेडमी व रज्जन स्पोर्ट्स क्लब की टीमों के बीच मैच खेला गया। रज्जन स्पोर्ट्स एकेडमी ने 4-1 से जीत हासिल की। मैच से पूर्व एकेडमी की डायरेक्टर पूजा विहान व प्रधानाचार्य गुरप्रीत कौर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। वहीं विजन विद्यापीठ के खिलाड़ियों ने खतौली हादसे में मरे लोगों की आत्मा की शंाति के लिए दो मिनट का मौन रखा। एकेडमी के चेयरमैन रविंद्र विहान ने विजेता व उप विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किया। यहां मुदित चौधरी, राजेंद्र सिंह, हरेंद्र विहान, विकास चौधरी, लवनीश कुमार, सचिन कुमार, चंचन सिंह आदि मौजूद रहे।