मोदीपुरम। मौसम में हो रहे परिवर्तन से अब वैज्ञानिक भी परेशान हैं। शनिवार को दिन भर हुई झमाझम बारिश के बीच तापमान में 9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन रविवार को पारा फिर उछलकर सात डिग्री बढ़ गया। इस कारण लोगों को फिर गर्मी में परेशान होना पड़ा। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 79 और न्यूनतम आर्द्रता 61 प्रतिशत दर्ज की गई। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम अहमद का कहना है कि सोमवार को हल्की बारिश होने की संभावना है।