फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण की छटी मनाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। नगर के गोपेश्वर मंदिर पर रविवार को गोपेश्वर मंदिर समिति के युवाओं ने भगवान कृष्ण का छठी उत्सव मनाया। भगवान की पूजा कर भजन गाए गए। भक्तों ने भंडारे का आयोजन कर प्रसाद बांटा। इस मौके पर संजय शर्मा, सचिन त्यागी, विकास त्यागी, अनुज त्यागी, दीपक चौधरी, काला, पवन शर्मा, केदारी हलवाई, मोनू आदि का विशेष सहयोग रहा। नगर के मोहल्ला राजा दरवाजा में युवाओं ने भगवान श्री कृष्ण की छठी धूमधाम से मनाई। भगवान को कढ़ी चावल का भोग लगाकर लोगों को प्रसाद के रूप में बांटा गया। इस मौके पर मुनिष त्यागी, सानू त्यागी, सुन्दर त्यागी, विनोद कुमार, छिद्दा त्यागी, अनमोल त्यागी, अशोक त्यागी आदि मौजूद रहे। ग्राम गांवडा में भी कार्यक्रम के दौरान कढ़ी चावल का वितरण किया गया। इस अवसर पर उमेश त्यागी, अवनीश त्यागी, विनोद शर्मा, अनुज शर्मा, छतरपाल त्यागी, सुभाष त्यागी, अरुण त्यागी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें