किठौर। कस्बा और शाहजहांपुर में रविवार को भगवान कृष्ण की छठी मनाई गई। इस दौरान लोगों को प्रसाद में कढ़ी-चावल का वितरण किया गया। कस्बा स्थित दुर्गा मंदिर व भूतेश्वर नाथ मंदिर में उत्सव के दौरान महिलाओं ने कीर्तन किया। इस मौके नीलम बंसल, शांति, राधा, रजनी गोयल आदि मौजूद रहीं। उधर शाहजहांपुर में रविन्द्र गुप्ता के आवास पर महिलाओं ने कीर्तन कर भगवान की छठी मनाई। कढ़ी चावल का प्रसाद बांटा गया। इस दौरान गौरव कंसल, नितिन कंसल आदि रहे।