बौन्द्रा। गांव छुछाई में रविवार को भैंसा बुग्गी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एक दर्जन गांवों के लोगों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य डॉ. मनोज अधाना ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से भाईचारा बढ़ता है। प्रतियोगिता मे गांव शेरपुर प्रथम, गांव राछौती द्वितीय और गांव गोहारा तीसरे स्थान पर रहा। कमेटी अध्यक्ष आकाश कुुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में एक दर्जन से अधिक भैंसा बुग्गी चालकों ने भाग लिया। इसमें प्रथम आने वाले को 3100 रुपये, द्वितीय को 2100 व तृतीय आने वाले को 1100 रुपये बतौर पुरस्कार दिए गए।