बारिश के बाद जलभराव से बढ़ी परेशानी
सरधना (ब्यूरो)। नगर में शनिवार सुबह बूंदाबांदी के बाद बारिश तेज हो गई। कई दिन से पड़ रही गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। वहीं, खेतों में खड़ी फसलों को खासा फायदा हुआ। साथ ही किसानों ने राहत की सास ली। उधर, दूसरी तरफ बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव हो गया। नाले चोक होने के कारण घरों में पानी भर गया। मोहल्ला गुजरान गेट और नगर पालिका में भी जलभराव हो गया। नगर में शहीद द्वारा, एसबीआई परिसर आदि स्थानों पर पानी भर गया। क्षेत्रीय लोगों ने नाले की सफाई की मांग की।