सरधना। नगर में शासन के आदेश पर 18 से 27 अगस्त तक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को इसकी शुरूआत मोहल्ला गढ़ी खटीकान से हुई। मोहल्ला किला में भी सफाई अभियान चलाया गया। सफाई पर्यवेक्षक अशोक कुमार ने बताया कि 27 अगस्त तक नगर के विभिन्न मोहल्लों में कर्मचारी सफाई करेंगे।