फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति पर गायन प्रतियोगिता का आयोजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

मवाना (ब्यूरो)। साहित्य संगम परिषद् द्वारा देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता आयोजन किया गया। लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कालेज में आयोजित प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में न्यू ब्लुम्स पब्लिक स्कूल हस्तिनापुर की कक्षा दस की सृष्टि प्रथम, नवजीवन किसान इंटर कालेज की मुंतहा द्वितीय और स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल के अनिकेत, न्यू ब्लूम्स पब्लिक स्कूल की शिखा, आर्य कन्या इंटर कालेज की आशिन जेहरा और रानी लक्ष्मी बाई की उमरा तृतीय स्थान पर रहीं। वरिष्ठ वर्ग में स्प्रिंग डेल्स की कक्षा 12 की सोयानूर प्रथम, रानी लक्ष्मी बाई की कक्षा ग्यारह की आयशा द्वितीय और न्यू ब्लूम्स पब्लिक स्कूल की भविष्य तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर संस्था के सचिव, कवि संजीव भ्रमर ने कविताओं से समा बांधा। अध्यक्षता श्रीराम मलिक और संचालन सह सचिव यशपाल सिंह फक्कड़ ने किया। इस मौके पर नरेंद्र कुमार एडवोकेट, बीके शर्मा, नरेंद्र गोयल, डा. शक्ति साहनी, ओंकार सिंह सिंधु, डॉ. नीता वर्मा, अमरुषि मित्तल, नरेश वत्स, कैप्टन शिवपाल सिंह, आरके मित्तल, राहुल कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें