फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वचछ भारत अभियान के तहत बच्चों ने रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। स्वच्छ भारत अभियान के तहत शनिवार को एमकेबीआर एकेडमी के बच्चों ने रैली निकाली।
विज्ञापन

एनकेबीआर एकेडमी की ओर से स्वच्छ भारत अभियान रैली का आयोजन किया गया। इसके शुभारंभ से पहले एकेडमी के शिक्षकों ने एक संकल्प लिया। जिस तरह भारत छोड़ो आंदोलन में देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने सकंल्प लिया था। वह महान सिद्ध हुआ था। उसी संकल्प से देश स्वतंत्र हुआ। उसी प्रकार नए भारत निर्माण के लिए गरीबी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, संप्रदायवाद, जातिवाद से मुक्त भारत का संकल्प एनकेबीआर ने भी लिया है। रैली का शुभारंभ संस्था के प्रबंधक सीपी गर्ग एवं प्रधानाचार्य डा. अनुप्रिता शर्मा ने झंडी दिखाकर किया। रैली में कक्षा चार से नौ के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर रेशू त्यागी, साधना शर्मा, बागेश, हेमलता, अर्चना, इफ्फत, राखी, अरुण और सुनील सहित कई लोगों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें