बौंद्रा। नागरिक अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार ने छुछाई निवासी नौबहार सिंह को मंच का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है। इस पर गांव में मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। वहीं, नागरिक अधिकार मंच के अध्यक्ष ने कहा कि दस साल से मंच से जुडे़ नौबहार सिंह नागर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।