पर्यूषण महापर्व का शुभारंभ
सरधना (ब्यूरो)। मोहल्ला चौक बाजार स्थित श्री सुमतिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर में शुक्रवार से पर्वाधिराज पर्यूषण महा पर्व का शुभारंभ हो गया। मंदिर में शुक्रवार सुबह श्रीजी का प्रक्षाल किया गया। इसका लाभ ओमप्रकाश, सतेंद्र जैन, गिरीश जैन परिवार को मिला। जैन धर्मशाला में साध्वी कल्पज्ञा जी ने प्रवचन में कहा क्षमा पना प्रायश्चित आती है। यह पर्व सभी पर्व का राजा है। मंदिर में भगवान की अष्ट प्रकार की पूजा अर्चना की गई। इसका लाभ जय भगवान जैन, अरविंद जैन परिवार को मिला। इस मौके पर सतेंद्र कुमार जैन, सुनील जैन, कमलेश, संजय, बाबी आदि रहे।