फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना से फाइल नं. 13
विज्ञापन

मवाना, 18 अगस्त
देर शाम मवाना मेरठ मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी गई थी।
देर शाम मवाना खुर्द निवासी अमित (उम्र लगभग 24 वर्ष) पुत्र मुकेश अकेला ही बाइक से मवाना में चल रही शहीद चंद्रभान प्रदर्शनी देखने के लिए आया था। लगभग 10 बजे के आसपास वह वापस गांव लौट रहा था। जैसे ही वह मवाना मेरठ मार्ग पर बडा महादेव मंदिर के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मारकर घायल कर फरार हो गया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भरती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी थी।
-शिवानंद शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें