मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित डीएमजी इंटर कॉलेज में शिक्षक छात्र अनुशासन परिषद का गठन किया गया। इसमें कक्षा एक से 12 के छात्र छात्राओं का चयन किया गया। प्रधानाचार्य आरके सिंह एवं सत्यपाल सिंह ने छात्रों को बैज लगाए। मनीष कुमार को गेम्स लीडर चुना गया। बंटी कुमार को सहायक हैड ब्वाय बनाया गया। विक्रम सिंह, डा. कृष्ण कुमार, राजीव कुमार, मो. जकी, गजेंद्र सिंह, जयवीर सिंह, नरेश चंद चौहान, अनीता कंसल, हिमानी, मीना चौहान आदि मौजूद रहे।