दौराला। शामली निवासी अनूप सोमवार सुबह बाइक पर सवार होकर किसी काम से लावड़ आ रहा था। बताया कि वह दौराला-लावड़ मार्ग पर पहुंचा तो सामने से आ रही कार के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुघर्टना के बाद लोगों ने घायल का दौराला के निजी क्लीनिक में उपचार कराया। इस मामले में तहरीर नही दी गई।