फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुल्क में साम्प्रदायिक सोहार्द कायम करने के लिए निकाला अमन मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
सांप्रदायिक सौहार्द के लिए अमन मार्च
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर।
जमीयत उलेमा हिंद के आह्वान पर देश में फैल रही नफरत के खिलाफ रविवार को खिवाई मोड़ मदरसे से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए अमन मार्च निकाला गया।
इस दौरान युवा हिंदू और मुस्लिम के बीच प्यार और भाईचारा बढ़ाने के नारे लिखी तख्तियां लेकर चले। जमीयत उलेमा हिंद के जिला नायब सदर मुफ्ती उस्मान ने कहा कि मुल्क में रहने वाला हर इंसान पहले भारतीय है। उसे मुल्क के कानून की हिफाजत करनी चाहिये। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस्लाम पड़ोसी का हक अदा करने का पैगाम देता है। चाहें पड़ोसी किसी भी मजहब का मानने वाला हो। इस दौरान मौलाना गय्यूर ने कहा कि हमें देश भक्तों को प्रमाण करना चाहिए। आजादी की लड़ाई सबने साथ मिलकर लड़ी। हजारों उलेमा देश को बचाने के लिए शहीद हुए। इस दौरान ठाकुर नरेश चौहान ने कहा कि हमारा देश एक चमन है। जिसमें सभी तरह के फूल खिलते हैं। इस मौके पर दीन मोहम्मद चौहान, ठाकुर विनोद सोम, मौलाना गय्यूर, नरेश चौहान, हाफिज निसार, डॉ. अनूप, कुंवर मोहम्मद, ठाकुर जितेंद्र, मोहम्मद अली चौहान, मौलाना यूसुफ कासमी, मनोज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें