फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव हसनपुर कलां में स्वाईन फलू के रोगी पाये जाने पर सीएचसी के चिकित्सको ने गांव में कैम्प लगाकर दवाई वितरण की

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। सीएचसी अंतर्गत गांव हसनपुर कलां में स्वाइन फ्लू के रोगी पाए जाने पर चिकित्सकों ने गांव में कैंप लगाकर दवा वितरित की। सीएचसी माछरा के चिकित्सकों ने शनिवार को हसनपुर कलां में शिविर आयोजित किया। इसमें स्वाइन फ्लू के मरीज सुनील के मकान के आसपास में डोर-टू-डोर सर्वे किया गया। वहीं, बुखार, दर्द आदि के मरीजों को दवा वितरित की। सीएचसी प्रभारी माछरा डा. आलोक नायक ने बताया कि 70 घरों का सर्वे किया। यहां 25 बुखार के रोगी मिले। उन्हें नि:शुल्क दवा वितरित की गई। शिविर में डा. कौशिक कुमार, अशोक कुमार, ब्रजेश शर्मा, खेमचंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें