कैंटर की टक्कर से कार सवार घायल
दौराला (ब्यूरो)। हाईवे पर कनौड़ा गांव के सामने कैंटर ने एक कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। नोएडा निवासी अश्वनी अपने साथी आयूष, बंटी और राजीव के साथ किसी काम से ऋषिकेश गये थे। सभी बुधवार रात कार से वापस नोएडा लौट रहे थे। हाईवे पर कनौड़ा गांव के सामने पीछे से आते कैंटर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चारों लोग घायल हो गये। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची टोल एंबुलेंस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम तक मामले की तहरीर नहीं दी गई।