फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत सोम को अस्पताल से मिली छुट्टी-चिकित्सकों ने दी सप्ताह भर आराम की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। भाजपा विधायक संगीत सोम की एक सप्ताह पूर्व स्वाइन फ्लू के चलते हालत बिगड़ गई थी। मेरठ के चिकित्सकों से उपचार कराने के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों द्वारा हालत में सुधार होने पर बुधवार देर शाम उन्हें छुट्टी दे दी। विधायक संगीत सोम की पत्नी पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रीति सोम ने बताया कि चिकित्सकों ने अभी कुछ दिन घर पर ही आराम करने की सलाह दी है। वहीं, क्षेत्र के लोग विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए परिजनों से लगातार संपर्क कर रहे हैं। प्रीति सोम ने बताया कि विधायक जल्द ही स्वस्थ होने पर क्षेत्र के लोगों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें