फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। बफावत गांव निवासी विकास (18) पुत्र कृष्णपाल सुबह सिवाया रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान वह दिल्ली से सहारनपुर की तरफ जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची दौराला पुलिस ने मृतक के पास से मिले आधार कार्ड और मोबाइल की मदद से शव की शिनाख्त विकास के रूप में की। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने पीएम कराने से इंकार कर दिया। एसएसआई दौराला मुकेश कुमार का कहना है कि शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें